Mohit Friends Official

विधानसभा में डॉ. जसवंत सिंह यादव विधायक - बहरोड़
द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर

Tourism

बहरोड विधानसभा क्षेत्र में बहरोड मिड-वे को शुरू किया गया ?

जी हां, बहरोड मिड-वे का आउटसोर्स प्रद्धति पर पुनः प्रारम्भ किए जाने की प्रक्रिया विचाराधीन है।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के बाद मिडवे पर यात्री बसों का ठहराव बंद होने के कारण राजस्व प्राप्ति लगभग बंद हो गई थी मिडवे बहरोड द्वार संचालन अवधी में स्थापित जाकीय अर्जन के अभाव मं निरन्तर व्यावसायिक हानि कारित करने के फलस्वरूप राजकीय हित में इसे बंद करने का निर्णय लिया गया। मिड-वे बहरोड की मरम्मत कराए जाने संबंधी कोई योजना वर्तमान में विचाराधीन नही है। निगम द्वारा इस मिड-वे को आउटसोर्स पद्धति पर पुनः संचालित किए जाने की प्रक्रिया विचाराधीन है।

Youth Affairs and Sports

नवगठित जिला कोटपूतली-बहरोड में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित है?
जी हॉ, राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के आदेश क्रमांक 8445 दिनांक 28.01.2025 द्वारा नवगठित जिला कोटपूतली-बहरोड में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया गया है, जो दिनांक 01.02.2025 से कार्य प्रारम्भ करेंगें।

Gopalan

विधानसभा क्षेत्र बहरोड में विगत 03 वर्षो में कहॉ-कहॉ नंदीशाला खोली गई है? विवरण सदन की मेज पर रखें।
जिला कोटपूतली-बहरोड में कुल 55 पंजीकृत गौशालाएं है। वर्तमान में पत्र गौशालाओं/कांजी हाउस में संधारित गौवंश को भरण-पोषण हेतु बडे गौवंश हेतु 44 रूपये तथा छोटे गौवंश हेतु 22 रूपये प्रति गौवंश प्रति दिन की दर से 270 दिवस की सहायता राशि दिये जाने का प्रावधान है। साथ ही गौशालाओं में दृष्टि बाधित एवं दिव्यांग गौवंश तथा नंदिशालाओं में संधारित नर गौवंश को उक्त समान दर पर 12 माह की सहायता दिये जाने का प्रावधान है।
जी नहीं।, राजस्थान गौ संरक्षण एवं संवर्धन निधि नियम 2016 संशोधित 2021 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार गौशालाओं को दी जाने वाली अनुदान/सहायता राशि में 10 प्रतिशत की वृद्वि की जा चुकी है जो दिनांक 01.10.2024 से प्रभावी है।

Rural Development

विधानसभा क्षेत्र बहरोड के कितने व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया?

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत विगत 03 वर्षो में विधानसभा क्षेत्र बहरोड की पंचायत समिति बहरोड में 12 पात्र परिवारों एवं पंचायत समिति नीमराणा में 37 पात्र परिवारों को आवास स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया है।

उक्त योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बहरोड की पंचायत समिति बहरोड में 02 परिवारों के नाम रिजेक्ट बाई सिस्टम द्वारा एवं पंचायत समिति नीमराणा में 58 परिवार अपात्र होने के कारण निरस्त किये गये।

विधानसभा में
डॉ. जसवंत सिंह यादव विधायक - बहरोड़ द्वारा पूछे गए प्रश्न